बहेड़ी: अर्सियाबोझ गांव में खूंखार पालतू कुत्ते ने दो मासूम सगे भाइयों पर किया हमला, दोनों बच्चे हुए घायल
बहेड़ी के अर्सिया बोझ गांव निवासी महिला साबिया पत्नी तस्लीम के मुताबिक उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स के यहां पालतू कुत्ता है महिला का आरोप है कि अक्सर वो बच्चों और जानवरों पर हमलावर हो चुका है वहीं महिला का आरोप है कि आज दो बजे जब उसके दो बेटे पांच वर्षीय ज़ैद और तीन वर्षीय असद गांव में स्थित एक दुकान से चीज़ लेकर आ रहे थे तभी कुत्ते ने हमला कर दिया।