फतेहपुर: ICSE बोर्ड का रिजल्ट घोषित, अम्बर और सौम्या ने मारी बाजी, स्कूल में ढोलताशो के बीच किया गया स्वागत
फतेहपुर जिले में नई दिल्ली बोर्ड के आईसीएसई में प्लेवे इंग्लिश स्कूल के अम्बर बाजपेयी ने (दसवीं कक्षा में ) 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप किया। इंटर में सौम्या ने 93 प्रतिशत अंक लाकर IAS बनना चाहती है। रिजल्ट आते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। विद्यालय प्रबंध तंत्र ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर व माला पहनाकर हौसला बढ़ाया।