बिंदकी: बिंदकी क्षेत्र में तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, गंभीर हालत में चार लोगों को किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र में शनिवार की रात को तीन मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद शनिवार तथा रविवार की मध्य रात करीब 12 तक सीएचसी में परिजनों की भारी भीड़ रही। पुलिस पहुंची जांच शुरू किया।