बरहट: संघर्षों के बीच बरहट की मांगों की मुस्कान ने रचा इतिहास, गांव की पहली मैट्रिक पास छात्र बनी
Barhat, Jamui | Apr 17, 2026 बरहट प्रखंड के मांगो महादलित टोला की 16 वर्षीय मुस्कान कुमारी ने 297 अंक के साथ मैट्रिक परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास कर इतिहास रच दिया। वह गांव की पहली छात्रा हैं, जबकि यहां अब तक कोई लड़का भी मैट्रिक पास नहीं कर पाया था। परिवार के लोगों ने शुक्रवार को 8 बजे बताया कि मजदूर पिता की आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूट गई थी। लेकिन मुस्कान ने हिम्मत नहीं हारी।