सदर: बंद मकान में लगी आग से मचा हड़कंप, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Sadar, Lucknow | May 8, 2026 पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा चौकी अंतर्गत पुरानी काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार को एक बंद मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग 1/12 ब्लॉक स्थित मकान में लगी थी। सूचना मिलते ही हंसखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पारा पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।