शाहपुरा: शाहपुरा में विश्व शांति के लिए गूंजे वैदिक मंत्र, हजारों आहुतियों से सजा महायज्ञ
शाहपुरा के उम्मेद सागर रोड स्थित गायत्री पीठ परिसर में रविवार को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ आयोजित जिला स्तरीय गायत्री सामूहिक शांति महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।