डेहरी: बड़ीहा गांव से नाबालिग लड़की लापता, घर में खून के निशान मिलने से मची सनसनी
Dehri, Rohtas | Apr 30, 2026 बड़ीहा गांव से नाबालिग लड़की लापता, घर में खून के निशान मिलने से सनसनी ।रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीहा गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। परिजनों के अनुसार, बुधवार-शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे के आसपास लड़की घर से अचानक गायब हो गई।