सोहागपुर: पुराने कृषि विभाग कार्यालय का टूटा ताला, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
कोतवाली थाना क्षेत्र में सीएमओ बंगले के पास स्थित पुराने उपसंचालक कृषि विभाग कार्यालय का ताला टूटने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर 3 बजे लगभग इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बंद पड़े कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि घटना बुधवार की है।