खाचरौद: बायपास मार्ग गांव बरलई फंटे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, 1 की मौत
खाचरौद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास मार्ग गांव बरलई फंटे पर रास्ते मे गड्ढे होने की वजह से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिट्टी मोरम पर जा गिरी। हादसे में बाइक चालक एक शख्स घायल हुआ तो वहीं एक महिला की मौत हो गई है महिला का नाम तेजूबाई है जो की बंजारी गांव की निवासी है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया जांच शुरू।