भरथना कस्बे के मोतीगंज रेलवे फाटक के पास स्थित एक परचून की दुकान में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवा पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी कल्याण नगर भरथना की दुकान मोतीगंज रेलवे फाटक के पास स्थित है।