हाथरस: गांव अरनोट में पिता और पुत्र के साथ गांव के लोगों ने की मारपीट, घायल पिता-पुत्र को कराया गया जिला अस्पताल के इमरजेंसी...
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अरनोट में पिता पुत्र के साथ आज गांव के कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ क्षेत्र से हाथरस जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में घायल पिता व पुत्र का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।