छोटी सरवन: कासला खाली में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, एमजी अस्पताल लाया गया; हालत नाजुक होने पर उदयपुर रेफर
कासला खाली गांव में पीड़ित पुनमचंद बाइक से छोटी सरवन से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बांसवाड़ा शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां करीब दो महीने तक उसका इलाज चला, जिसमें चार प्रकार के ऑपरेशन किए गए।