रावतभाटा: रावतभाटा में भू माफियाओं के हौसले बुलंद, सिंचाई विभाग की जमीन पर बढ़ते कब्जों से उठे सवाल
विजय सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि रावतभाटा शहर में सरकारी जमीनों पर बढ़ते कब्जों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि सिंचाई विभाग की भूमि पर लगातार अतिक्रमण हो रहे हैं लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे व्यापारियों पर तुरंत कार्रवाई होती है जबकि प्रभावशाली लोगों के खिलाफ प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।