कोंडागांव: NH-30 बड़ेडोगर चौक में दो बाइक की टक्कर, दो युवक हुए घायल, पुलिस ने उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल पहुँचाया
फरसगांव नगर के बड़ेडोगर चौक में रविवार की शाम करीब 7 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 3 युवक घायल हो गए, लेकिन हादसे के बाद एक घायल युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुची और घायल ओमप्रकाश मरकाम निवासी कांदबेड़ा और सुरेंद्र मरकाम निवासी बैलगांव को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया है ।