बांका: पंजवारा में भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने महादलित टोले के बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए
Banka, Banka | Jan 12, 2025 भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुपम गर्ग ने कड़ाके की ठंड के मद्देनजर रविवार की शाम 4 बजे पंजवारा सहित आसपास के क्षेत्र में गर्म कपड़े का वितरण किया। इस दौरान पंजवारा महादलित टोले में बच्चों के बीच अनुपम गर्ग ने गर्म कपड़े बांटते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दो सौ से भी अधिक जरूरतमंद बच्चों व लोगों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया।