होशंगाबाद नगर: इंदिरा चौक स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार के पास लगे खम्बे पर लगी अज्ञात कारणों से आग, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया
नर्मदापुरम के इंदिरा चौक के पास स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार के पास लगे खंभे के तारों में आग लग गई आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक खंभे पर लगे तारों में अज्ञात कारणों के चलते बिजली की केबलो में आग लग गई थी जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।