सदर: जॉर्जटाउन पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, सरायइनायत से हुई गिरफ्तारी
Sadar, Allahabad | Jun 26, 2026
प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को थाना जॉर्जटाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाना जॉर्जटाउन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सरायइनायत थाना क्षेत्र के गांव ककरा डुबावल में छिपा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है