सूरजपुर: आंगनबाड़ियों में बांटी गई साड़ियों की गुणवत्ता पर सरकार ने दिखाई सख्ती
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ियों में वितरित साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री की आपूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।