मोतिहारी: मोतिहारी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया
डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर समाहरणालय मोतिहारी स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन बाबा साहब के सामाजिक न्याय और समानता के संदेशों को याद करने के लिए समर्पित है।