राजपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला विधानसभा क्षेत्र के उनवाश गांव पहुंचे। जहां उन्होंने साहित्य जगत के पुरोधा स्वर्गीय आचार्य शिवपूजन सहाय के प्रतिमा का माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने जनता जनार्दन का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा।