रामगढ़: बामनीखेड़ा गांव में पहुंची 'विकसित भारत ग्राम रथ यात्रा', ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
Ramgarh, Alwar | Apr 30, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बामनीखेड़ा गांव में गुरुवार को दोपहर 12 बजे “विकसित भारत ग्राम रथ यात्रा” पहुंची, जहां ग्रामीणों ने रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान रथ पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक देखा और योजनाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया।