“आबकारी अमले की बड़ी कार्रवाई— विजयराघवगढ़ में 45 हजार रुपये से अधिक की अवैध मदिरा जब्त। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर हुई दबिश में देशी शराब, हाथ भट्ठी मदिरा और भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद। आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज, महुआ लाहन मौके पर किया गया नष्ट। अवैध मदिरा कारोबार पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी।”