आरोन तहसील के बमुरिया गांव में 12 नवंबर को खेतों पर भूमि विवाद को प्रशासन ने सहमति से सुलझाया। आरोन एसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार अमित जैन ने बताया, आवेदक राकेश रघुवंशी ने भूमि विवाद की जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की थी। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से आवेदक ओर अनावेदक के साथ पंचों की मौजूदगी में सहमति से खेतों में पानी निकासी का विवाद सुलझाया गया।