बालोद: 11 जुलाई की डेडलाइन, लेकिन 200 मीटर एप्रोच रोड अब भी अधूरी; 3.11 करोड़ का सेमरिया पुल बारिश से पहले नहीं होगा शुरू
Balod, Balod | Jul 9, 2026 जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर बोरी खपरी स्थित सेमरिया नाले पर 3 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बना 75 मीटर लंबा पुल तैयार होने के बावजूद लोगों के किसी काम का नहीं है। वजह सिर्फ 200 मीटर एप्रोच रोड का अधूरा निर्माण है। पुल और एप्रोच रोड का काम पूरा करने की डेडलाइन 11 जुलाई तय की गई थी, लेकिन अब इसमें सिर्फ पांच दिन शेष हैं और विभागीय अधिकारियों