डीग: सदर थाना पुलिस ने 3 साल से फरार लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | May 15, 2026 सदर थाना डीग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 में हुई इको गाड़ी लूट मामले में फरार चल रहे 1000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूटी गई इको गाड़ी को खुर्द-बुर्द करने में सहयोग करने का आरोपी था।