पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के अनगढ़ थाना पुलिस ने 3.186 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक बाइक ज़ब्त
Purnea East, Purnia | May 27, 2026
पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3.186 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक लाल और काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भी मौके से जब्त किया है.पकड़े गए दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया