अनूपपुर: अनूपपुर मंडी में पहुंचा सफेद बैंगन, किसानों की अनोखी उपज बनी चर्चा का विषय
जिले के ग्रामीण अंचलों से किसान प्रतिदिन ताजी सब्जियां लेकर अनूपपुर सब्जी मंडी पहुंचते हैं। यहां से सब्जियों की आपूर्ति न केवल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होती है, बल्कि सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के कई जिलों तक भी अनूपपुर की सब्जियां पहुंचती हैं। इसी बीच सोमवार को अनूपपुर सब्जी मंडी में एक अलग तरह का सफेद रंग का बैंगन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।