मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एएसपी ने एक्शन मोड में परेड में अनुशासन और फिटनेस की सख्त परीक्षा ली
कौशाम्बी में आयोजित साप्ताहिक परेड में अनुशासन, फिटनेस और सजगता का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। एएसपी ने परेड की सलामी लेकर टोलीवार निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का गहन परीक्षण किया। परेड के दौरान जवानों को दौड़, पीटी अभ्यास और टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता और अनुशासन को और अधिक मजबूत किया जा सके।