नौडीहा बाज़ार: वित्त मंत्री के प्रयास से मायापुर ग्राम में लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, 24 घंटे में बदला गया जला ट्रांसफार्मर
नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर पंचायत के ग्राम मायापुर में भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर जल जाने से उत्पन्न बिजली संकट को त्वरित पहल के जरिए दूर कर दिया गया। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयास से महज एक दिन के भीतर 63 केविए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर स्थापित किया गया, जिससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।