कैराना: पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के निकट पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 10, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ममुखबिर से सूचना मिली कि पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के निकट स्थित ट्यूबवेल पर जुए का खेल चल रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।