सदर प्रखंड के सिकरिया मिल्की स्थित मोटर वाहन ड्राइविंग इंस्टीट्यूट में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल डीटीओ करिश्मा सिंह ने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। एमवीआई बृज किशोर सिंह ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि राहवीर बनकर घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने बालों को 25 हजार इनाम है।