बीसलपुर: अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपए और स्विफ्ट कार की मांग न होने पर विवाहिता के साथ की मारपीट, घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बिलसंडा में दहेज में दस लाख रुपए और स्विफ्ट कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने की नीयत से ससुराल वालों पर गर्दन दवाने और मारपीट कर दुधमुंही बच्ची के साथ घर से निकालने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।