थाना नाराहट पुलिस ने उपद्रव मचाने के आरोप में ग्राम बछरई निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे मंगलवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद उसे पुलिस द्वारा संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।