शामली: शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत डीएम आलोक यादव का अभिनंदन किया
Shamli, Shamli | Apr 28, 2026 मंगलवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने नवागत डीएम आलोक यादव का पटका पहनाकर व बुके भेंटकर जनपद में स्वागत और अभिनंदन किया। संगठन द्वारा जनपद के विकास और प्रगति में डीएम को जनशक्ति के रूप में हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।