राजस्व मामलों में अब लापरवाही की खैर नहीं! संभागायुक्त अनिल सुचारी ने कड़े तेवर दिखाते हुए लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। वर्चुअल बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांतरण और सीमांकन जैसे कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। कम प्रगति वाले न्यायालयों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।