बांसवाड़ा: शहर के नया बस स्टैंड पर पागल युवती ने किया हंगामा, लोगों पर मारे पत्थर
शहर के नया बस स्टैंड पर शुक्रवार रात 8 बजे पागल युवती से छेड़छाड़ की तो उसने वहां मौजूद लोगों को पत्थर मारने चालू कर दिए, वहां पर मौजूद कोतवाली थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल युवराज सिंह ने युवती को समझाइश करने के बाद पूरे मामले को शांत कराया मगर कुछ ही देर बाद कुछ लड़कों ने उससे फिर छेड़छाड़ की तो उसने फिर से हंगामा चालू कर दिया और पत्थर बरसाने चालू कर दिए।