बांसवाड़ा: नया बस स्टैंड क्षेत्र में क्रेशर गिट्टी से भरा डंपर पलटा, हादसे में डंपर चालक को आई मामूली चोट
बांसवाड़ा शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7: 30 बजे क्रेशर गिट्टी से भरा एक डंपर पलट गया। हादसे में डंपर चालक को मामूली चोटे आई। वही डंपर के पलटने से पूरी सड़क पर गिट्टी फैल गई। जिससे यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि तलवाड़ा निवासी चालक लक्ष्मण पाड़ला क्षेत्र से डंपर में गिट्टी भरकर तलवाड़ा ले जा रहा था।