कासगंज: बालाजी पैलेस में मिशन शक्ति के द्वितीय पड़ाव में ई रिक्शा ट्रेनिंग का हुआ समापन
कासगंज शहर के बालाजी पैलेस में मिशन शक्ति के ई रिक्शा ट्रेनिंग का समापन किया गया। समापन के इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र व शुद्ध वातावरण करने के लिए पौधे भी दिए गए। और सभी को पौधों को सुरक्षित रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई।