कासगंज: कासगंज जिले के 10 मृतकों सहित हाथरस हादसे के शिकार 123 मृतकों के परिवार वालों को सपा देगी 1-1 लाख की आर्थिक सहायता
हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ की घटना में जान गवाने वाले सभी 123 मृतकों के परिवार वालों को समाजवादी पार्टी की तरफ से 1-1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। मृतकों में अपनी जान गवाने वाले 10 लोग कासगंज जनपद के रहने वाले थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अब्दुल हफ़ीज ने यह जानकारी दी है।