धमतरी: टिकरापारा में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला एक युवक का शव
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के टिकरापारा निवासी 20 वर्षीय यशब राय मसीह ने घर के पास एक खाली प्लॉट में लगे पेड़ में फांसी लगा लिया था। आज मंगलवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।