देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग की बैठक ली, दिए निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को रेशम विभाग की ओर से 10 मार्च से तीन दिवसीय रेशम कृषि मेले का आयोजन देहरादून के सहसपुर में करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही इस मेले का उद्घाटन वह खुद करेंगे। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया.