सिमडेगा: सिमडेगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कुप्रथा के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार की सुबह 7:00 बजे कुप्रथा के प्रति शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिंह के द्वारा रैली को रवाना किया ।मौके पर उन्होंने कहा कि 90 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि लोगों को अंधविश्वास से बचाया जा सके।