बरेली: 20 लाख की ठगी का 'गोल्डन गेम' बेनकाब, नकली सोने से सुनारों को फंसाने वाला राजस्थान गैंग बरेली में गिरफ्तार
बरेली के थाना किला पुलिस ने नकली सोने की मोहरों के जरिए सुनारों को करोड़ों की ठगी के जाल में फंसाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले असली आभूषण गिरवी रखकर भरोसा जीतता था, फिर नकली सोने की मोहरें देकर करीब 20 लाख रुपये की नकदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने