बालाघाट: भटेरा आरओबी निर्माण में लापरवाही! दलदल भरे मार्ग में फंसी स्कूली वैन, बड़ा हादसा टला
बालाघाट। भटेरा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के चलते आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा एक ओर पक्की सड़क बनाई गई है, लेकिन दूसरी ओर का मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। आरोप है कि स्कूल समय में कई बार पक्के मार्ग को बंद कर दिया जाता है, जिससे स्कूली वैन और ऑटो चालकों को मजबूरन दलदल भरे रास्