लखीसराय: सूर्यगढ़ा पुलिस ने वांछित अपराधी विक्की सिंह को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी पूरी जानकारी
सूर्यगढ़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी सूर्यगढ़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट,रंगदारी फायरिंग मामले में वांछित अपराधी विक्की सिंह को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 28जून को विक्की सिंह अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर नंदपुर गांव में जमीनी विवाद में देवन बिंद को गोली मारकर गंभीर रूप से ज़ख़्मी किया था ।