लखीसराय: लखीसराय अतिथि गृह पहुंचे समस्तीपुर लोकसभा से युवा सांसद शांभवी चौधरी, मुकेश साहनी के पिता की निर्ममहत्या पर रखी बात
अतिथि गृह पहुंचे समस्तीपुर के युवा सांसद शांभवी चौधरी। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शांभवी चौधरी के पहुंचते हीं लोजपा (रामविलास)के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान शांभवी चौधरी ने वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी के निर्मम हत्या पर कड़ी निंदा जताते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, अपराधी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।