कांके: कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2026 कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।