घोड़ाडोंगरी: विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस पर भव्य आयोजन, कर्मचारियों को मनोसामाजिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गई
मंगलवार दोपहर 2 बजे पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा खदान में विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय एम मिश्रा एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी कैलाशम झल्ला के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें मनोसामाजिक सुरक्षा थीम पर विशेष फोकस रखा गया।