सदर थाना क्षेत्र के डबलीबास मौलवी गांव में महज 70 रुपए के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक युवक के सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।