कायमगंज: शमशाबाद ढाई घाट पर कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में नहाते समय युवक का शव कई घंटों बाद बरामद
कायमगंज के गांव जिराऊ निवासी जगत सिंह के यहां 31 मई को भागवत कथा शुरू हुई थी।जिसका समापन 7 जून को भंडारे के साथ हुआ।सोमवार को जगत अपने परिवार गांव के लोगों और रिश्तेदारों के साथ कथा की सामग्री विसर्जित करने शमशाबाद ढाईघाट पर आए थे। गंगा स्नान के दौरान जगत का छोटा बेटा संतोष गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गोताखोरों ने तलाश की।सोमव रात 9 बजे शव बरामद हुआ।